सब कुछ भगवान पर छोड़कर तो देखो : वह सदा ही मंगल करते हैं
बिसौली ::नगर की नई तहसील कॉलोनी स्थित हरि बाबा मंदिर पर चल रही रामकथा के पांचवें दिन कथावाचक देशपाल सिंह ने कहा कि मां पार्वती ने भगवान राम को लेकर भगवान शिव से प्रश्न किए। उत्तर देते हुए
भगवान शिव ने कहा कि एक ही ब्रह्म है, दूसरा कोई नहीं। चाहें महाराज दशरथ के राम हों या फिर रावण का संहार करने वाले राम, सभी एक हैं। उन्होंने जय और विजय की कथा सुनाई। वाणी और व्यवहार संयम का पाठ पढ़ाया। कहा कि प्रभु का सच्चा भक्त या संत वह है,
जो अपमान को सहन कर जाए, उसका प्रत्युत्तर न दे। सब कुछ भगवान पर छोड़कर तो देखो, वह सदा ही मंगल करते हैं। कथा अमृतपान करने वालों में ज्योति पाठक, रमा शर्मा, रजनी, मुन्नी देवी, अंजू, रेखा, विक्की गुप्ता, योगेंद्र यादव आदि भक्तगण मौजूद रहे।