बहजोई : चंदौसी 6th इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप जिला संभल प्रतियोगिता में सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल बहजोई तृतीय रनर-अप स्थान पर रहा।
बहजोई : चंदौसी 6th इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप जिला संभल प्रतियोगिता में सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल बहजोई तृतीय रनर-अप स्थान पर रहा। विद्यालय के ताइक्वांडो कोच अजय कुमार ने बताया कि हमारे विद्यालय से 23 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था
जिसमें से पांच स्वर्ण 8 रजत वी 10 कांस्य पदक विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया हैं। सहायक कोच अभिषेक ने बताया कि हर्षित कश्यप ,आर्यन प्रताप ,सुभान अल्वी ,धैर्य चौहान और गौरव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है वही कृष्ण अरोड़ा, अंश ,हार्दिक राघव, श्रवण कुमार, हैदर अली, वंश शर्मा, देव ,कृष्णा ने रजत प्राप्त किया है
और रोहित यादव, अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, कृष्णा वार्ष्णेय, देवांगना यादव ,ध्रुव चौहान ,अभिनव नागर ,अंशुल चौधरी ,पुष्पेंद्र यादव, आराध्या वार्ष्णेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और आशीर्वाद देते हुए भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने की आशा जताई,
विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर साधना गुप्ता एवं वाइस प्रिंसिपल मेधाव्रत ने सभी विद्यार्थियों को चैंपियन ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को अपना आशीर्वाद दिया ।