मार्गशीर्ष अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया : कछला गंगा घाट पर स्नान-दान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मार्गशीर्ष अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया : कछला गंगा घाट पर स्नान-दान

Sunday, December 1, 2024 | December 01, 2024 Last Updated 2024-12-01T14:50:31Z
    Share
मार्गशीर्ष अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया : कछला गंगा घाट पर स्नान-दान
बगरैन।बदायूं। मार्गशीर्ष अमावस्या पर शनिवार व रविवार को धार्मिक नगरी कछला में आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। स्नान के बाद पुरोहितों को दान देकर पुण्य कमाया।

 इसके बाद मंदिरों में पहुंचकरदेवी-देवताओं का दर्शन-पूजन किया। मार्गशीर्षअमावस्या को अगहन अमावस्या या पितृ अमावस्या भी कहा जाता है। रविवार को मार्गशीर्ष अमावस्या पर श्रद्धालुओं में इस दिन पितृ के निमित्त दान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

कछला के मोक्षदायिनी के तट पर सुबह 4 बजे से ही स्नान व पूजन के लिए विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान-पूजन के बाद परंपरा के अनुसार तीर्थ पुरोहितों को दान दिया।

 इसी क्रम में गाय व तुलसी का विधि विधान सहित पूजन किया। हांलाकि, दो दिन की अमावस्या होने की वजह से आज श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। शनिवार को भी श्रृद्धालुओं ने स्नान-दान व पूजन किया था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close