शरह बरौलिया के सिद्व बाबा इंटर कालेज में हुई भाषण : प्रतियोगिता
बिसौली ::सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में छात्र व छात्राओं के बीच विद्यालय के संस्थापक स्व.प्रेम नारायण स्मृति भाषण प्रतियोगिता राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता जूनियर वर्ग वर्ग व स्व रामकुमार शर्मा स्मृति भाषण प्रतियोगिता शिक्षा
ऑनलाइन वेहतर या व्यक्तिगत शिक्षण सीनियर वर्ग में कराई गई जिसमें में जूनियर वर्ग में आमिर ए नवी प्रथम कक्षा आठ,नव्या शर्मा द्वितीय कक्षा सात व प्रतिज्ञा शर्मा व शालनी सिंह कक्षा सात तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में गुले ए नवी प्रथम कक्षा बारह, अरमान सैफी द्वितीय कक्षा नौ व नन्दकिशोर व हिमांशी शर्मा कक्षा दस संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया और कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को उनके लिए बेहतर बताया।
प्रतियोगिता का संचालन नीरज चौहान व रामौतार मौर्य ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर राजकुमार शर्मा,विपलब भारती, डॉ प्रमोद शर्मा,अश्वनी शर्मा,यश पाल सिंह, अरुण सक्सेना,विपुल सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।