स्काउट शिविर में मीराबाई टोली अब्बल रही : मुख्य अतिथि ने गुणवत्ता परख किया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्काउट शिविर में मीराबाई टोली अब्बल रही : मुख्य अतिथि ने गुणवत्ता परख किया निरीक्षण

Sunday, December 8, 2024 | December 08, 2024 Last Updated 2024-12-08T09:30:32Z
    Share
स्काउट शिविर में मीराबाई टोली अब्बल रही : मुख्य अतिथि ने गुणवत्ता परख किया निरीक्षण
बिसौली आसफपुर स्थानीय नामचीन एम पी एस पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट शिविर का मुख्य स्थिति मयंक पाठक ने निरीक्षण किया ।

यह शिविर 5 दिसंबर से शुरू किया गया और बीते शनिवार देर शाम संपन्न हुआ ।
इस अवसर मुख्य स्थिति की अध्यक्षता में विद्यालय के प्रबंधक प्रतुल राठौर , प्रशांत राठौर सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ,
हृदेश कुमार , शिवम् शंख धार , अर्चना शर्मा , अन्नू शर्मा , दीक्षा दीक्षित , प्रतिभा राठौर व स्काउट के जिला संयुक्त स्टेट ट्रेनर जमुना प्रसाद व ब्रजेश कुमार के निर्देशन में विद्यालय के कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के छात्र – छात्राओं ने तम्बू लगाकर स्काउट शिविर का आयोजन किया ।
इस शिविर ने स्काउट के संयुक्त ट्रेनर जमुना प्रसाद ने अलग अलग टोली नायकों सहित शिविर में सभी प्रतिभागियों को गांठ विद्या , विभिन्न प्रकार की तालियां बजाना , परेड , मार्च पास्ट, फ्लैग शेरे मनी , तम्बू लगाना आदि विधाओं का ज्ञान कराया ।इस अवसर पर स्काउट छात्र – छात्राओं ने मुख्य स्थिति का पंच करतल ध्वनि से स्वागत किया 
कार्यक्रम समापन के अवसर पर मुख्य स्थिति ने कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टोली मीरा बाई व दूसरे पायदान पर रही टोली भगत सिंह के किरदारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।यह स्काउट शिविर आसफपुर के नामचीन एम पी एस पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया ।
यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधन तंत्र ने मीडिया को साझा की 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close