बिल्सी के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों को : जादूगर सम्राट ने दिखाए मैजिक करतब

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों को : जादूगर सम्राट ने दिखाए मैजिक करतब

Friday, December 20, 2024 | December 20, 2024 Last Updated 2024-12-20T14:16:26Z
    Share
बिल्सी के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों को : जादूगर सम्राट ने दिखाए मैजिक करतब

बिल्सी:- आज दिनांक- 20-12-2024 को नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में रेडक्रास सोसायटी मोटीवेशनल मैजीशियन विचारक एवं प्रेरक द्वारा विद्यालय में बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जादूगर श्री रामलखन सम्राट की ओर से दिखाए गए करतबों को देखकर छात्र-छात्राएँ दांतों तले अंगुलिया दबाने के लिए मजबूर हो गए |
 कई छात्र जादूगर की ओर से दिखाई गयी चीजों को काफी देर तक अचंभित होकर देखते रहे | हालाँकि जादूगर ने बच्चों से कहा कि यह सब कुछ केवल हाथ की कला है | छात्रों ने मैजिक शो का भरपूर आनंद लिया | 

प्रसिद्ध जादूगर श्री रामलखन सम्राट ने जादू से रिबन निकलना, फायर मैजिक, कार्ड ट्रिक्स, जादुई छड़ी से जादू करना, जैसे और भी जादुई करतब दिखाए जिसे देखकर सभी बच्चे हैरत में पड़ गए | जादूगर ने बच्चों को स्वस्थ खानपान के लिए प्रेरित किया | 

जादूगर ने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास किया बच्चों ने जादूगर के साथ साथ मैजिक सीखा तथा दूसरे बच्चों के सामने करतब करके भी दिखाया। जादूगर का खेल देखकर वहां मौजूद अध्यापक भी दंग रह गए।विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी के द्वारा समाज कल्याण के लिए विभिन्न कार्य किये जाते हैं।

 मेडिकल कैंप, निशुल्क मरीजों को दवाईयां भी वितरित की जाती हैं।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि मैजिक शो का आयोजन छात्र- छात्रों के ज्ञानवर्धन व मनोरंजन के लिए किया जाता हैं। जिससे बच्चों को किताबी ज्ञान से बाहर निकलकर बाहरी दुनिया के बारे में जानने का मौका मिलता है

 तथा बच्चे जिसे जादू समझते हैं वह कोई जादू नही बल्कि वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत की हुई काला है | इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा |
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close