ज्वाला नगर कृष्ण मंदिर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी व महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती समारोह का हुआ आयोजन
रामपुर । ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आज दिनांक 25 दिसंबर 2024 को भारत रत्न प्राप्त महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी व अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह कृष्ण मंदिर शाहाबाद रोड ज्वाला नगर में प्रातः 11:00 बजे के से प्रारंभ हुआ सर्वप्रथम विप्रो व मातृ-शक्तियों के द्वारा देश को उन्नतिशील तथा समृद्धि शाली भारत को बनाए जाने के लिए श्री विष्णु यज्ञ करके पूर्णआहुति दी गई।
तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर पांच ब्राह्मणों द्वारा ध्वनि करके स्वस्तिवाचन के साथ दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पमालाऐं भेंट करके पुष्पांजलि दी गई। अतिथियों का सम्मान करते हुए उनके उच्च आसन पर बिठाकर पुष्प माला तथा गले में सुंदर पटके, तथा जब पर सुभन्नक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया और डॉ मोनिका शर्मा के अध्यक्ष सहयोग से बाल कलाकारों द्वारा वेश-भूषा,मंत्र उच्चारण सहित श्री
गणेश वंदना के साथ देशभक्त गीतों की झांकीयाँ भी प्रस्तुत की गईं हैं। इस अवसर पर नारायण पब्लिक स्कूल रामपुर के द्वारा बाल कलाकारों को पुरस्कार वितरण किए गए हैं। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष भाषण में पंडित राधेश्याम शर्मा वासंतेय जी ने कहा कि आज समाज में शिक्षित होना परम आवश्यक है
जिसके द्वारा ही मनुष्य अपने संस्कारों और संस्कृति शिशु संस्कारवान बनता है,और समाज में नई जागरूकता लाकर के अनेकों प्रकार से सदैव सर्वोच्च नागरिक स्थान प्राप्त करता है। समझ में बोलते हुए पंडित जागेश्वर दयाल दीक्षित को जी अपने विद्यालय में ब्राह्मणोके निर्धन परिवारों के लड़के लड़कियों को इंटर मीडिएट के बाद आज के समय के अनुसार प्रचलित व्यावसायिकता की शिक्षा में यथासंभव सहायता करके सहयोग करने की बात कही है।
नारायण पब्लिक स्कूल की वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर निधि तिवारी के द्वारा रामपुर में स्थापित राष्ट्रीय स्तर के विद्यालय मैं अपने बालक बालिकाओं को शिक्षा दिलाने हेतु सादर अपील की है। इस अवसर पर प्रदेश से पधारे प्रांतीय संगठन मंत्री पंडित जे, पी, दीक्षित जी ने कहा कि आज ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है क्योंकि सभी ओर से ब्राह्मणों पर तीखे प्रहार हो रहे हैं जो की असहनीय हैं,
और सरकारों द्वारा भी निरंतर ब्राह्मणों की निरंतर उपेक्षाऐं की जा रही हैं।जिसके कारण ब्राह्मण दुखी व तृस्त हैं,जिन से बचने के लिए ब्राह्मणों को एकजुट होकर के संगठित रहने की आवश्यकता है अन्यथा किसी ने कहा है आपस में बट जाओगे तो सभी के द्वारा काटे जाओगे। इस समारोह में जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पंडित राम बाबू शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज में अपने बच्चों की शादी विवाह को लेकर के एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है
इसके समाधान के लिए ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत जनपद शाखा रामपुर तथा समस्त ब्राह्मण स्वभाव के अध्यक्षों का सहयोग लेकर के शुभ होली का जैसे त्योहार के तुरंत बाद ही ब्राह्मण परिवारों को एक स्थान पर नियत तिथि पर आमंत्रित करके ब्राह्मण परिवार परिचय सम्मेलन कराया जाएगा। जिसमें जनपद के सभी ग्रामीण अंचलों के ब्राह्मणों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिसमें ब्राह्मण परिवारों के विवाह योग बालक बालिकाओं को भी साथ में लाने को प्रेरित किया जाएगा
ताकि इस समस्या का समूल निराकरण यथाशीघ्र किया जा सके। इस समारोह में पं, रामौतार शर्मा सिमरिया, पंडित नित्यानंद शर्मा पंडित गणेश शंकर शर्मा पंडित राजीव कुमार शर्मा पंडित योगेश चंद कौशिक पंडित बृजेश कुमार शर्मा पंडित राकेश कुमार शर्मा पंडित छत्रपाल तिवारी पंडित सोमपाल शर्मा पंडित पंडित राम लखन शास्त्री पंडित रमाशंकर पांडे पंडित हरि शंकर शर्मा पंडित नरेश चंद शर्मा रामौतार शर्मा
पंडित सुभाष चंद्र शर्मा अनीता शुक्ला डॉ रेनू तिवारी जी सुमन कौशिक विश्वनाथ मिश्र शिव कुमार शर्मा डॉक्टर कल्पना शर्मा डॉक्टर विजयलक्ष्मी शर्मा डां, प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ममता शर्मा प्रीति देवी शर्मा पुष्पा देवी शर्मा राजीव कुमार मिश्रा पंडित रामकृष्ण शर्मा चंद्रमौली शर्मा संदीप कुमार शर्मा
कुशल कुमार कौशिक सहित ग्रामीण अंचलों से लगभग 250 ब्राह्मणों ने प्रतिभाग किया है समारोह की अध्यक्षता पंडित राधेश्याम शर्मा वासंतेयजी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी केंद्र से पधारी उद्घोषिका डॉ रेनू तिवारी जी ने किया है।