एमएलसी वागीश पाठक द्वारा स्थानीय परिवहन निगम बस अड्डे के जीर्णोद्धार के लिए शासन से 20 लाख की स्वीकृति

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एमएलसी वागीश पाठक द्वारा स्थानीय परिवहन निगम बस अड्डे के जीर्णोद्धार के लिए शासन से 20 लाख की स्वीकृति

Wednesday, January 29, 2025 | January 29, 2025 Last Updated 2025-01-29T13:04:28Z
    Share
सहसवान: एमएलसी वागीश पाठक द्वारा स्थानीय परिवहन निगम बस अड्डे के जीर्णोद्धार के लिए शासन से 20 लाख की स्वीकृति के बाद सामाजिक एवं संभ्रांत नागरिकों ने कस्बे से भिन्न स्थानों पर रोडवेज सेवा शुरू कराई जाने के लिए परिवहन मंत्री को पत्र भेज कर मांग की है

    परिवहन मंत्री को भेजे गए पत्र में रामकृष्ण सक्सेना उर्फ राय साहब समेत एक दर्जन से अधिक सामाजिक एवं संभ्रांत नागरिकों ने सहसवान से अलीगढ़ मथुरा आगरा मुरादाबाद प्रयागराज हरिद्वार आदि स्थानों पर बस सेवा शुरू कराई जाने की मांग की है स्थानीय लोगों को कहना है यहां से सभी मार्गों के लिए सुगम एवं सरल मार्ग हैं

 उन पर बदायूं से चलने वाली विभिन्न स्थानों पर बसों को सहसवान होकर चलाया जा सकता है यदि ऐसा होता है तब यहां के तमाम लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा एक लंबे समय से यहां के लोग परिवहन निगम बस अड्डे को संचालित करने की मांग कर रहे थे अब यहां के लोगों की मांग पूरी होती नजर आ रही है

 क्योंकि दो दशक से पूर्व सहसवान का बस अड्डा बदहाल अवस्था में पड़ा हुआ है यहां पर शराबियों और सामाजिक तत्व ने इसको ऐसा बना लिया था वही तमाम डागा मार संचालकों ने अपने चार पहिया दो पहिया वाहन खड़े करने शुरू कर दिए थे यदि निर्माण कार्य शुरू होता है तब यहां फिर से रौनक लौट सकती है

 पत्र भेजने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी मंडल महामंत्री आदर्श सक्सेना अबढर शर्मा आजाद पुत्तन तहसील मंडल अध्यक्ष रामवीर भाजपा अध्यक्ष अबीर सक्सेना सौरभ सक्सेना नितिन माहेश्वरी समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close