रामपुर। आज दिनांक 9 जनवरी 2025 दिन गुरुवार को जिलाधिकारी जोगिंद्र सिंह ने विकासखंड बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बिलासपुर सहित खंड विकास अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी को समस्त पटलो के सघन निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित कमियां देखने को मिली।
संबंधित के विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही प्रस्तावित की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी अपने पटल से अनुपस्थित मिले इसके संबंध में खंड विकास अधिकारी के पास कोई जानकारी नहीं थी स्थिति स्पष्ट करने पर भी खंड विकास अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
जिलाधिकारी ने पत्रावलियों अभिलेखों का रखरखाव अत्यंत ही खराब स्थिति में पाया। इसके साथ ही जिलाधिकारी को लगभग सभी पत्रावलियों अव्यवस्थित तरीके (लूज पेपर) के साथ रखी मिली। किसी भी पटल सहायक के पास जॉब चार्ट नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान लोक सेवक के रूप में पटेल सहायक की क्या कर्तव्य हैं
और उन्हें नियमित रूप से क्या कार्य संपादित करने चाहिए के संबंध में किसी भी पटल सहायक के द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में अलमारियों में काफी पुरानी पत्रावलियां रखी पाई गई जिनमें देखने से ऐसा प्रतीत हुआ की पत्रावलियां काफी वर्षों से रखी हुई हैं जिनके संबंध में संबंधित पटल सहायकों को भी जानकारी नहीं थी और न ही पत्रावलियों की कोई लिस्ट पटेल सहायक के पास रखी पाई
गई जबकि नियम अनुसार ऐसे अभिलेख पत्रावलियों को विशेष समय अंतराल पर कंसाइन कर देना चाहिए था। खंड विकास अधिकारी द्वारा इस और कदापि ध्यान नहीं दिया गया। यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है। उन्होंने बताया खंड विकास अधिकारी बिलासपुर को अपने अधीनस्थ कर्मियों पर कोई नियंत्रण नहीं पाया गया और विभागीय डेटन के संबंध में भी जानकारी का अभाव पाया गया।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, अधीनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण स्थापित न होने की दृष्टिगत प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के साथ ही सात दिन में कार्य प्रणाली में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए तदोपरांत भी लापरवाही परिलक्षित होने पर विवाह गीत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा बिना अनुमति प्राप्त लगातार अनुपस्थित चल रही संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने की निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा की इसी प्रकार से अन्य सभी शासकीय कार्यालय में आकस्मिक रूप से निरीक्षण जारी रहेगा।