सोलर रुफटाॅप सभी मौसम में काम करता है : डीएम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सोलर रुफटाॅप सभी मौसम में काम करता है : डीएम

Thursday, January 9, 2025 | January 09, 2025 Last Updated 2025-01-09T14:25:48Z
    Share
सोलर रुफटाॅप सभी मौसम में काम करता है : डीएम
बदायूं :: डीएम निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। डीएम ने वेंडर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग एवं वेंडरों को लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।डीएम ने बताया कि लोगों में गलतफहमी है कि बरसात या धूप न निकलने पर सोलर पैनल काम नहीं करता। 

उन्होंने बताया कि सोलर रूफटॉप सभी मौसम में कार्य करता है। अब इसका हाइब्रिड मॉडल भी उपलब्ध है। सोलर पैनलों की कार्य क्षमता 25 वर्ष की होती है। इसको लगाने से बिजली के बिल में दो तिहाई तक की बचत होती है। योजना के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी।प्रभारी परियोजना अधिकारी नेडा प्रणव कुमार पाठक ने बताया 

कि योजना के तहत एक किलोवॉट पर 45 हजार रुपये, दो किलोवॉट पर 90 हजार एवं तीन किलोवॉट व उससे ऊपर पर एक लाख आठ हजार रुपये के अनुदान की व्यवस्था की गई है। एक किलोवॉट सोलर रूफटॉप प्लांट की अनुमानित लागत 60 हजार रुपये आ रही है। इसके लिए बैंक से ऋण भी मिल जाएगा। बैठक में सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार समेत अधिकारी एवं वेंडर मौजूद रहे।दस हजार लक्ष्य, 45 हजार ने कराया पंजीकरण

जिले में सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने के लिए दस हजार का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष में 45,506 पंजीकरण ऑनलाइन हो चुके हैं। इसमें 2892 आवेदनों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसके साथ ही 94 सोलर रूफटॉप प्लांट का इंस्टॉलेशन का कार्य भी कराया जा चुका है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close