अनियंत्रित होकर वलीपुरा नहर में गिरी कार, दो युवक लापता; तलाश के दौरान एक अज्ञात शव मिला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अनियंत्रित होकर वलीपुरा नहर में गिरी कार, दो युवक लापता; तलाश के दौरान एक अज्ञात शव मिला

Thursday, January 9, 2025 | January 09, 2025 Last Updated 2025-01-09T14:46:52Z
    Share
अनियंत्रित होकर वलीपुरा नहर में गिरी कार, दो युवक लापता; तलाश के दौरान एक अज्ञात शव मिला

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही वलीपुरा गंग नहर में बुधवार देर रात करीब दस बजे एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कार में सवार नगर के मोहल्ला आनंद विहार निवासी युवक अनिरुद्ध और उसका साथी अर्पित लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। दोनों युवकों की तलाश के दौरान एनडीआरएफ को एक अज्ञात शव मिला। वलीपुरा गंगनहर से करीब एक किलोमीटर दूर शव मिला है। शव को नहर से बाहर निकाला जा रहा है। शव कई दिन पुराना दिख रहा है।


अनिरुद्ध और अर्पित बुधवार शाम को घर से किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे उनकी मोहल्ला निवासी अपने एक परिचित से फोन पर बातचीत भी हुईं थीं। जिसके बाद दोनों ने जल्द ही घर पहुंचकर बात करने की बात अपने परिचित से कही थी। लेकिन, उसके बाद उनका फोन नहीं लगा। रात करीब 11 बजे परिजनों को उनकी कार नहर में गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे। देर रात करीब 12 बजे कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। लेकिन, कार में दोनों में से कोई युवक नहीं मिला। जिसके बाद दोनों युवकों के गंगनहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है

सूचना मिलने पर डीएम, एडीएम फाइनेंस, एएसपी नगर समेत नगर और देहात कोतवाली की पुलिस टीम पहुंचीं। युवकों के लापता होने के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन और मोहल्लेवासी देर रात तक दुर्घटनास्थल पर डटे रहे। वहीं, एडीएम फाइनेंस ने बताया कि एनडीआरएफ को सूचित कर दिया गया है। सुबह तक टीम पहुंच जाएगी जिसके बाद युवकों की नहर में तलाश की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close