बिसौली :: तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी एड. ह्रदेश शर्मा की देखरेख में तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जा रहा है।
शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए अल्ताफ हुसैन व भेषज शरण शर्मा ने अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी हृदेश शर्मा के पास जमा किया। सहायक चुनाव अधिकारी सचिन सक्सेना ने बताया की बार के कोषाध्यक्ष पद के लिए जोगेंद्र सिंह यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है
जबकि नवल किशोर शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदा है। सहायक चुनाव अधिकारी अभी पाठक ने बताया साधारण सदस्य के लिए रजा अब्बास व विजय भान सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं सह सचिव पद के लिए कुलदीप यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।