प्रमेन्द्र सिंह पटेल एवं उनकी पत्नी कामनी सिंह पटेल द्वारा लिया गया देहदान का संकल्प

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रमेन्द्र सिंह पटेल एवं उनकी पत्नी कामनी सिंह पटेल द्वारा लिया गया देहदान का संकल्प

Thursday, January 9, 2025 | January 09, 2025 Last Updated 2025-01-09T09:15:19Z
    Share
प्रमेन्द्र सिंह पटेल एवं उनकी पत्नी कामनी सिंह पटेल द्वारा लिया गया देहदान का संकल्प
आज दिनांक-09.01.2025 को राजकीय मेडिकल कालेज,बदायूँ के एनाटमी विभाग में प्रमेन्द्र सिंह पटेल, आयु 58 वर्ष पुत्र लेघराज एवं उनकी पत्नी कामनी सिंह पटेल आयु 51 वर्ष, ग्राम 2/4 ऑफिसर कालोनी,डाइट कैम्पस,बदायूँ द्वारा योग गुरू गिरधारी सिंह राठौर से प्रेरित होकर देहदान का संकल्प लिया गया।

एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 मुकत्याज हुसैन एवं प्रमोद कुमार, लैब टेक्नीशियन /बॉडी इन्जेक्टर द्वारा पंजीकरण कराया गया साथ ही संकल्प पत्र भी भराया गया।


 प्रधानाचार्य डा0 अरूण कुमार द्वारा देहदानी प्रमेन्द्र सिंह पटेल एवं उनकी पत्नी कामनी सिंह पटेल को देहदान के संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर डा0 एस0 के0 मिश्रा, डा0 अर्जित गंगवार, डा0 पारूल सक्सेना, डा0 मयंक त्यागी, पुष्पेन्द्र पाल,टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता एवंअशोक कुमार उपस्थित रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close