उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
आज दिनांक 9 जनवरी 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के द्वारा कोतवाली फतेहगंज पूर्वी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य कोतवाली फतेहगंज पूर्वी में लगभग दोपहर 1:00 बजे पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के थाना परिसर में पहुंचने के बाद पुलिस के द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनता से संवाद किया गया, जिसमें वहां पर मौजूद पत्रकार गण,नगर पंचायत अध्यक्ष एवं समस्त क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों व कस्बा फतेहगंज पूर्वी के व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। थाने पर मौजूद आगुंतकों ने थाना क्षेत्र में कोई भी पुलिस चौकी ना होने की बात भी रखी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्राम शिवपुरी में जमीन चिह्नित करने को कहा गया। इस पर वहां पर मौजूद ग्राम शिवपुरी के प्रधान ने जल्दी जमीन उपलब्ध कराने की बात कही और प्रधान के द्वारा कहा गया अगर जमीन उपलब्ध नहीं हो पाती है तो वह अपनी एक बीघा जमीन पुलिस चौकी के लिए देने को तैयार हैं। जिसका बैनामा भी वह पुलिस प्रशासन के नाम करने को तैयार हैं। इस बात पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्राम शिवपुरी प्रधान को 26 जनवरी पर सम्मानित करने को भी कहा गया। कुछ लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस चौकी बनाने का सुझाव भी दिया, रेलवे फाटक के समीप शराब की भट्टी होने के कारण वहां पर असमाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे कोई भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा महिला एवं छात्रों की सुरक्षा हेतु पिंक बूथ बनाने के लिए भी कहा गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले के बारे में पूछा गया तो वहां पर मौजूद जनता , व्यापारी एवं पत्रकारों ने सर्वप्रथम कांस्टेबल राहुल कुमार ,दीवान संदीप कुमार ,एवं इजहार अहमद का नाम लिया ।जो कि पुलिस विभाग में रहते हुए बहुत ही अच्छा कार्य जनहित में कर रहे हैं। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा इन लोगों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक साउथ अंशिका वर्मा के द्वारा थाना कार्यालय मे प्रचलित अभिलेखों ,माल खाना, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मैस, थाना परिसर एवं कर्मचारी बैरक आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर जायजा लिया गया। इस दौरान थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा
वहां पर मौजूद आगुंतकों ने थाना प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार सिंह एवं कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार शर्मा के बारे में थाना परिसर में आने वाले सभी लोगों के प्रति बहुत ही सम्मानजनक व्यवहार करने की बात भी कही।
बारिषठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा शास्त्रों के रखरखाव एवं शास्त्रों से ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को शास्त्रों को खोलना जोड़ना आदि की ट्रेनिंग हेतु भी निर्देश दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाने परिसर में साफ सफाई एवं अभिलेखों को सुरक्षित रखे जाने पर थाना प्रभारी की प्रशंसा भी की।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा शीतकालीन के दृष्टिगत थाना चौकीदारों को कंबल भी वितरित किए गए।
इसके बाद कोतवाल संतोष कुमार सिंह के द्वारा सभी आगुतंको को खाना खिलवाया गया। जिसकी व्यवस्था थाना परिसर में ही की गई थी।