पंचेश्वर नाथ मंदिर में रहने वाले बाबा की हुई हत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पंचेश्वर नाथ मंदिर में रहने वाले बाबा की हुई हत्या

Thursday, January 9, 2025 | January 09, 2025 Last Updated 2025-01-09T12:08:32Z
    Share
पंचेश्वर नाथ मंदिर में रहने वाले बाबा की हुई हत्या

डंडा और ईटों से कुचलकर की गई हत्या,,

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
तहसील फरीदपुर के ग्राम पचौमी के पंचेश्वर नाथ मंदिर में बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
जानकारी के मुताबिक मंदिर में मौजूद बाबाओं के अनुसार बाबा शिवचंद गिरी अभी कुछ दिन पहले ही मंदिर में रहने को आए थे जिन्होंने कल बुधवार की रात पंचेश्वर नाथ मंदिर पर शराब भी पी थी।

 शराब पीने के बाद में काली माता गौरा मंदिर पहुंचे जहां पर उनकी हत्या कर दी गई इसकी सूचना जब बाबा अमित गिरी को मिली तो वह मंदिर पहुंचे उन्होंने वहां पर मौजूद बाबा को गंभीर भारत में पाया। इसके बाद उन्होंने उक्त घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी जिन्होंने संस्कार एंबुलेंस बुलवाकर बाबा शिवचंद गिरी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
 अस्पताल पहुंचने से पहले बाबा की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक बाबा शिवचंद गिरी कहीं बाहर से आकर मंदिर में रह रहे थे। उक्त घटना की सूचना थाना कोतवाली फरीदपुर को दी गई,

 जिसके बाद कोतवाली पुलिस फरीदपुर एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से घटना में उपयोग किए गए डंडा एवं ईट और अन्य साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। आगे की कार्रवाई प्रचलन में है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close