दो महिला सिपाहियों के बीच जमकर हुई मारपीट एसएसपी ने आरआई से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दो महिला सिपाहियों के बीच जमकर हुई मारपीट एसएसपी ने आरआई से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

Tuesday, January 14, 2025 | January 14, 2025 Last Updated 2025-01-15T04:08:42Z
    Share
दो महिला सिपाहियों के बीच जमकर हुई मारपीट एसएसपी ने आरआई से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।
बदायूं:- पुलिस लाइन में तैनात दो महिला सिपाहियों के बीच मंगलवार को जमकर मारपीट हुई। किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसकी पुलिस अफसर जांच कर रहे हैं। फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

वहीं एसएसपी डॊ. ब्रजेश सिंह ने आरआई से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

मामला पुलिस लाइन का है। एंटी भूमाफिया सेल में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी सिंह जादौन और पूजा यादव के बीच किसी बात पर मंगलवार दोपहर कहासुनी हो गई। 

दोनों परेड में आई थीं। इसी दौरान हुई कहासुनी इतना तूल पकड़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। एक-दूसरे को उठाकर पटकने लगीं।

आसपास मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों समेत लाइन के स्टाफ ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। जबकि बाद में उनसे वजह पूछी तो दोनों एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगीं। 

इस पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कर मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं एसएसपी ने इस मामले मे आरआई से रिपोर्ट भी मांगी है। अधिकारी दोनों का बयान दर्ज करने में लगे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close