प्रयागराज महाकुम्भ भगदड़ ने चंदौसी के एक वृद्ध की ली जान ,घटना से परिवार में कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रयागराज महाकुम्भ भगदड़ ने चंदौसी के एक वृद्ध की ली जान ,घटना से परिवार में कोहराम

Friday, January 31, 2025 | January 31, 2025 Last Updated 2025-01-31T15:05:49Z
    Share
प्रयागराज महाकुम्भ भगदड़ ने चंदौसी के एक वृद्ध की ली जान ,घटना से परिवार में कोहराम

एंबुलेंस और हेल्पलाइन से संपर्क करने पर भी नहीं मिली मदद, परिवार ने लगाया अव्यवस्था का आरोप 

संवाददाता  =  वीरेश ठाकुर / संभल 

संभल/चंदौसी। महाकुंभ, प्रयागराज मंे दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर बड़ा हादसा हो गया। संगम नोज के पास देर रात भगदड़ मच गई। भगदड़ में 90 श्रद्धालु घायल हो गए जिसमंे उपचार के दौरान 30 स्थानार्थियांे की मौत होने की खबर है। चूंकि महाकुंभ देश-दुनिया से लोग स्नान के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे मंे इस तरह की घटना होना बेहद दुःखद है।
 दो दिन बाद मंे घायल हुए लोग व मृतकों की पहचान होती जा रही है और लोग खोये हुए परिजनों से मिल पा रहे हैं।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी नि0 बृजपाल (60) भी गांव के लोगांे के साथ 24 जनवरी को गांव से महाकुंभ प्रयागराज के लिये निकले थे। 

मौनी अमावस्या स्नान वाले दिन हुई भगदड़ मंे बृजपाल अपने साथ वालों से किसी तरह छूट गये। लोगों ने काफी तलाश किया परंतु नहीं मिले। जब भीड़ समाप्त हो गई तो घायल अवस्था मंे पड़े मिले। इसके बाद उनके घर सूचना दी गई जिस पर उनका बड़ा बेटा जितेन्द्र महाकुंभ पहुंचा और पिता का उपचार कराया लेकिन स्वस्थ नहीं हो पाये

 और मौत हो गई। पिता की मौत पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को बृजपाल का पार्थिव शरीर बेरनी गांव पहुंचा और पुलिस द्वारा पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close