कुंवरगांव बदायूं थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कुंवरगांव बदायूं थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।

Thursday, January 9, 2025 | January 09, 2025 Last Updated 2025-01-09T08:11:28Z
    Share
कुंवरगांव बदायूं थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बदायूं 
जनपद बदायूं थाना कुंवर गांव पुलिस टीम बादल गांव से बनेई जाने वाले मार्ग पर बुधवार की रात लगभग 12:00 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली

 कि कोतवाली उझानी में वांछित चल रहा बदमाश बाइक से बादल गांव की ओर आ रहा है इस सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए अपनी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया

 तो उसे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी पुलिस टीम ने अपने बचाव में दो फायर भी किया ,जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी जिस बदमाश घायल हो गया, घायल होने के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसके उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल लाया गया। 

जहां पर उसने अपना नाम हसनवी पुत्र गुलाम रसूल निवासी दूदेनगर थाना उझानी कोतवाली बताया। पुलिस अधीक्षक बदायूं डाक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि बदमाश के खिलाफ पंजाब के चंडीगढ़ के थानों में लगभग 13 चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं।

 इसके साथ ही सिविल लाइंस और उझानी कोतवाली में अपराधी मामले दर्ज हैं, इसके ऊपर 25000 का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने उक्त बदमाश के पास एक तमंचा और तीन कारतूस एवं एक बाइक भी बरामद की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close