अपने आचरण से भारतीय संस्कृति का प्रचार करें : संजीव रूप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अपने आचरण से भारतीय संस्कृति का प्रचार करें : संजीव रूप

Thursday, January 2, 2025 | January 02, 2025 Last Updated 2025-01-02T08:01:41Z
    Share
अपने आचरण से भारतीय संस्कृति का प्रचार करें : संजीव रूप
बिल्सी ::तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज यज्ञ स्थल पर नए वर्ष के शुभागमन पर सभी के स्वस्थ सुखी जीवन की कामना के साथ यज्ञ किया गया। भारतवर्ष पुनः विश्व गुरु बने ऐसी कामना के साथ आहुतियां दी गई ! इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “

अंग्रेजी नया वर्ष हम सब के व्यवहार में उतर गया है। हम भारतीय हैं सभी भाषाओं व सभ्यताओं का सम्मान करते हैं। अंग्रेजी नए वर्ष 2025 का भी स्वागत करते हैं ! हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी भारतीय संस्कृति, अपनी संस्कृत व हिंदी भाषा , 

अपनी भारतीय वेशभूषा को अपनाएँगे तथा अपने भारतीय नव संवत वर्ष व हिंदी महीनों का प्रचार प्रसार करेंगे तथा अपने आचरण से भारतीय होने का संदेश देंगे ! मास्टर अनिल उपाध्याय ने कहा नया 


वर्ष भविष्य के लिए एक शुभ संकल्प कराता है कि बीते वर्ष में हुई गलतियों की पुर्नवृत्ति नहीं करेंगे । इस अवसर पर मास्टर साहब सिंह, विचित्रपाल सिंह पंजाब सिंह, परुण आर्य, श्रीमती संतोष कुमारी, गुड्डू देवी प्रश्रय आर्य, तानिया आर्य आदि मौजूद रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close