पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन, मांगी न्यूनतम कुशल मजदूरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन, मांगी न्यूनतम कुशल मजदूरी

Tuesday, January 21, 2025 | January 21, 2025 Last Updated 2025-01-21T14:49:29Z
    Share

पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन, मांगी न्यूनतम कुशल मजदूरी
____________
 संवाददाता वीरेश ठाकुर संभल 

संभल। पंचायत सहायको ने संभल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० अनामिका यादव के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तथा 30 विधान सभा विलारी विधायक मो० फहीम इरफान को ज्ञापन दिया | ज्ञापन में कहा गया है कि रोजगार सेवक अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी  के साथ कर रहे है। किन्तु हमारे द्वारा किए जा रहे कार्यो और प्राप्त हो रहे मानदेय तथा सुविधाओ के वीच काफी असमानता है।हम पंचायत सहायको की मांगो को  सरकार द्वारा पूरी की जानी चाहिए जिसमें पंचायत 

सहायको का मानदेय बढ़ाकर रु 26,910 प्रतिमाह  न्यूनतम कुशल मजदूरी के आधार पर किया जाए। साथ ही इसे ग्राम निधि से हटाकर राज्यपोषित किया जाए। अनुबंध प्रणाली को समाप्त करते हुए

 पंचायत सहायको की सेवा नियमावली दी जाए, और उन्हे स्थाई किया जाए। महिला पंचायत सहायको के लिए स्थानतरण नीती लागू की जाए। पंचायत सहायको के परिवार को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाए।

  पंचायत सहायको द्वारा विभिन्न सर्वेक्षण कार्य ऑनलाइन किए जाते है, जिसके लिए उच्च क्वालिटी के स्मार्ट फोन या टेबलेट दिए जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close