मिशन शक्ति-महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया विशेष शिविर का चौथा दिन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिशन शक्ति-महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया विशेष शिविर का चौथा दिन

Thursday, January 30, 2025 | January 30, 2025 Last Updated 2025-01-30T14:29:21Z
    Share
मिशन शक्ति-महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया विशेष शिविर का चौथा दिन
बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के ग्राम कोट में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया। शिविरार्थियों ने एक जागरूकता रैली भी निकाली।

कार्यक्रम में मुख्य आरक्षी दंगल सिंह ने शिविरार्थियों को महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व प्रधान आकाश मिश्रा ने स्वयं सेवक व स्वंयसेविकाओं को बताया कि, महिला दिवस महिलाओ के सम्मान में मनाया जाता है। 

हमे यह देखना चाहिए, कि क्या उन्हें उनके अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। वास्तविक सशक्तिकरण तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और उनमें कुछ करने का आत्मविश्वास जागेगा। महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए एक दिन पर्याप्त नहीं।

 महिला दिवस हमें केवल यह याद दिलाता है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम सभी को कहीं न कहीं से शुरुआत करनी होगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए बेटियों/महिलाओ को सशक्त करने के लिए

 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
शिविर स्थल पर कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा,शहादत बख्श,प्रवीण मिश्रा,विपलव भारती, नीरज चौहान ,खुशबू सिंह,ज्योति चौहान आदि रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close