बड़ौत में हुए हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बड़ौत में हुए हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त

Thursday, January 30, 2025 | January 30, 2025 Last Updated 2025-01-30T14:34:31Z
    Share
बड़ौत में हुए हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त
बहजोई: श्री दिगम्बर जैन सभा ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत में मंगलवार को भगवान आदिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक के आयोजन में लकड़ी के मंच व सीढ़ियां टूट कर गिरने से हुए हृदय विदारक हादसे में हताहत हुए लोगों की आत्म शांति की प्रार्थना कर श्रदांजलि अर्पित की।

 जैन समाज के लोगों ने णमोकार मंत्र का जाप कर सभी मृतक आत्माओं की सद्गति मिले ऐसी प्रभु से प्रार्थना की एवं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की साथ ही भारी संख्या में घायलों के जल्दी स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उक्त जानकारी देते हुए जैन सभा के महामंत्री सम्भव जैन ने बताया कि हादसा अत्यंत हृदय विदारक है 

इसको पूरे जैन समाज में शोक की लहर है, भगवान सभी का मंगल करें। सम्भव जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ौत घटना में हताहत हुए लोगों के परिवारों को पच्चीस- पच्चीस लाख का मुआवजा देकर आर्थिक सहायता करनी चाहिए। णमोकार मंत्र का जाप कर

 अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, महामंत्री सम्भव जैन, मीतेश जैन, विभोर जैन, संतोष देवी जैन, विपुल जैन, चंद्रप्रकाश जैन, सरिता जैन,रजनी जैन, मोहित जैन, बॉबी जैन, 

स्वाति जैन, आशा जैन,छाया जैन विनीता जैन, सुभम जैन, अंशुल जैन, नवनीत जैन, नीलिमा जैन, सपना जैन, राहुल जैन, सुनीता जैन, शिखा जैन आदि रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close