बरेली में हुआ खादी महोत्सव का शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली में हुआ खादी महोत्सव का शुभारंभ

Thursday, January 23, 2025 | January 23, 2025 Last Updated 2025-01-23T12:17:11Z
    Share
बरेली में हुआ खादी महोत्सव का शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया उद्घाटन।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली आज दिनांक 23 जनवरी 2025 को बरेली में खादी महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मिनिस्टर धर्मपाल सिंह के द्वारा किया गया।
खादी महोत्सव में 100 से अधिक स्टाल लगाए गए,

आज दिन बृहस्पतिवार को बिशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली के मैदान में खाली महोत्सव का शुभारंभ कियागया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह में फीता काटकर उद्घाटन किया,। इसके बाद पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने खादी के वस्त्रों की प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया और खादी से तैयार हुए उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली

 यह महोत्सव 23 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक किया जा रहा है। खादी महोत्सव में 100 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें खादी ग्रामोद्योग के द्वारा तैयार किए गए वस्त्र, माटी कला के उत्पादों को सजाया गया है। वही इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया

 गया सभी स्कूली बच्चों ने अपनी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की,। इस अवसर पर कैबिनेट मिनिस्टर धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योग जगत में तरक्की हो रही है 

कुटीर उद्योग लगभग समाप्त होते जा रहे हैं इसी क्रम में बरेली खादी महोत्सव के माध्यम से मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें कई उद्योगों ने अपने-अपने स्टाल लगाए हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close