सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Saturday, January 4, 2025 | January 04, 2025 Last Updated 2025-01-04T08:37:43Z
    Share
सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

बिसौली- क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में शुक्रवार को गत वर्षों की भांति लक्ष्य जन कल्याण जागृति समिति द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें इंटरमीडिएट स्तर पर हर्ष पाठक प्रथम, आदित्य शर्मा द्वितीय व विनय दिनकर तृतीय स्थान पर रहे।
 हाईस्कूल स्तर के वर्ग में रचित प्रथम अंकुर कुमार संयुक्त ने प्रथम स्थान ,अंकुश कुमार द्वितीय स्थान व सोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वही जूनियर वर्ग में सुभदीप पाठक प्रथम स्थान भरत पाठक द्वितीय साथ अभिषेक पाठक व आमिल ऐ नवीं संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.नरेश ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों का मानसिक स्तर बढ़ता है साथ ही उन्हें देश,विदेश में घटित घटनाओं की जानकारी भी मिलती है।लक्ष्य जनकल्याण जागृति समिति के डायरेक्टर प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि शैक्षिक संस्थाओं को समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करानी चाहिए।

 जिससे छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी का अनुभव हो।
सामान्य प्रतियोगिता का संचालन विपलव भारती अश्वनी शर्मा व अनुमोल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर शहादत बख्श,राजकुमार शर्मा,नीरज चौहान ,रामौतार मौर्य प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रमोद मिश्रा,यश पाल सिंह,अरुण सक्सेना आदि रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close