बिसौली भी शीतलहर की चपेट में अलाव ही बना सहारा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली भी शीतलहर की चपेट में अलाव ही बना सहारा

Thursday, January 2, 2025 | January 02, 2025 Last Updated 2025-01-02T12:57:42Z
    Share
बिसौली भी शीतलहर की चपेट में अलाव ही बना सहारा

बिसौली :: नगर में भी शुष्क मौसम के बीच शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है। बिसौली में गुरूवार को दिन भर ठंडी हवाओं के बहने का सिलसिला जारी रहा। इससे दिन के तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि शीतलहर के चलते शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठ तक विद्यालय बन्द कर दिए हैं।

आगामी दिनों भी शीतलहर का प्रकोप ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है। इस शीत लहर में गरीब लोगों को केवल अलाव का ही सहारा हैं।इस गलनभरी ठंड में छुट्टा घुमन्तु जानवर भी परेशान हैं।वही माध्यमिक विद्यालयों में कोई भी शीतकालीन अवकाश नही हैं जिससे ठिठुरती सर्दी में बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा हैं।

लोगों ने शासन से जगह जगह चौराहों पर अलाव की व्यवस्था व रेन बसेरो की मांग की हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close