यातायात प्रभारी आर एल राजपूत द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यातायात प्रभारी आर एल राजपूत द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप

Saturday, January 4, 2025 | January 04, 2025 Last Updated 2025-01-05T02:18:24Z
    Share
यातायात प्रभारी आर एल राजपूत द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप
बदायूँ:-बदायूं में यातायात प्रभारी आर एल राजपूत द्वारा आम जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए सर्दी के मौसम में पड़ने वाले कोहरे के कारण एक्सीडेंटो को रोकने के उद्देश्य से कई दिनों से गन्ना ले जाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली तथा अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

 जनवरी माह 2025 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मां के रूप में मनाया जा रहा है तथा लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। 

यातायात प्रभारी आर एल राजपूत द्वारा लोगों को बताया गया कि सभी लोग अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दुपहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग तथा चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close