सहसवान क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरेठा में बनी गौशाला में भूख से तड़प तड़प कर मर रहे गोवंश।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरेठा में बनी गौशाला में भूख से तड़प तड़प कर मर रहे गोवंश।

Wednesday, January 8, 2025 | January 08, 2025 Last Updated 2025-01-09T04:26:44Z
    Share
सहसवान क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरेठा में बनी गौशाला में भूख से तड़प तड़प कर मर रहे गोवंश।

सहसवान क्षेत्र के ब्लॉक दहगवा थाना जरीफ नगर के ग्राम पंचायत जरैठा में गौशाला के अंदर गोवंश को नहीं मिल रहा उचित खाने के लिए आहार। जिस कारण गौशाला के अंदर गाय भूख के मारे दम तोड़ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस गौशाला के अंदर गायों की देखभाल सही ढंग से नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गोवंश के लिए खाने-पीने की उचित व्यवस्था नहीं है ठंड से बचने के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं की गई है इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की सहसवान तहसील प्रशासन से भी ग्रामीणों ने शिकायत की थी लेकिन अधिकारियों ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया और गोवंश लगातार तड़प तड़प कर मार रहे है जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश हैं अगर कोई भी गोवंश भूख प्यास या ठंड से मारा तो वहां के अधिकारी जिम्मेदार होंगे बरहाल यहां पर मुख्यमंत्री के आदेशों को नजर अंदाज किया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close