उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता गंभीर पर ये क्या बोल गए मोंटी पनेसर, बताया किसे बनना चाहिए कोच

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता गंभीर पर ये क्या बोल गए मोंटी पनेसर, बताया किसे बनना चाहिए कोच

Monday, January 13, 2025 | January 13, 2025 Last Updated 2025-01-13T15:54:19Z
    Share
उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता गंभीर पर ये क्या बोल गए मोंटी पनेसर, बताया किसे बनना चाहिए कोच

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि गंभीर का ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, यही कारण है कि उन्हें टीम में कोई उतनी गंभीरता से नहीं ले रहा है

भारतीय टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार का सामना करना पड़ा था। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारुओं ने भारतीय टीम को 1-3 से हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर,

 टीम के कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली पर सवाल उठे। अब इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर बात की। उन्होंने कहा कि टीम में गौतम गंभीर को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close