बिसौली ईओ ने किया सार्वजनिक स्थानों पर अलाव का : निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली ईओ ने किया सार्वजनिक स्थानों पर अलाव का : निरीक्षण

Saturday, January 4, 2025 | January 04, 2025 Last Updated 2025-01-04T11:32:19Z
    Share
बिसौली ईओ ने किया सार्वजनिक स्थानों पर अलाव का : निरीक्षण
बिसौली :: पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। वही चौराहों पर व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की हकीकत को देखने के लिए ईओ अनूप राय कर्मचारियों के साथ निकल पड़े। अलावों का निरीक्षण किया, 

निरीक्षण के दौरान अलाव जलते पाए गए। वह खुद अलाव ताप रहे लोगों के साथ खड़े हुए और सर्दी में गर्मी का एहसास किया। उन्होंने लोगों से कहा कहीं कोई दिक्कत होने पर उन्हें तुरंत सूचित करें ताकि व्यवस्था कराई जा सके। इधर नगर पालिका द्वारा संचालित नेहरू पार्क स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण ईओ अनूप राय ने किया। 

उन्होंने रैन बसेरे में रुकने वाले लोगों की संख्या व उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी उपस्थित कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली, वहीं रजिस्टर का मुआयना किया। शुक्रवार को ईओ अनूप राय ने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को निर्देश दिया कि रुकने वाले लोगों से मधुर व्यवहार किया जाए। इस दौरान मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close