नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
कस्बा फतेहगंज पूर्वी में आज दिन मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर पंचायत कार्यालय के पास बड़े हनुमान जी के मंदिर पर सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया।
सुंदरकांड का पाठ फतेहगंज पूर्वी के विद्वान पंडित उमेश चंद्र शास्त्री (पुजारी बाबा नीम करोली जी महाराज) के द्वारा संपन्न हुआ इस दौरान कश्मीर के निर्माण नागरिकों के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया और खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।
इसमें विशेष रूप से व्यवस्थापक अमित गुप्ता, व्यवस्थापक नन्हे शर्मा, नगर पंचायत कर्मचारी उपेंद्र कटिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, एवं सभी लोगों के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। पुजारी उमेश् शास्त्री ने कहा कि बड़े हनुमान जी के मंदिर पर प्रति मंगलवार को इसी
भांति प्रत्येक मंगलवार को 108 सुंदरकांड पाठ किए जाएंगे। सुंदरकांड पाठ के आयोजन के बाद वहां पर मौजूद सभी लोगों को व्यवस्थापक के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। कस्बे सभी लोगों ने बहुत जोर जोर से सुंदरकांड पाठ में भाग लिया।