आर वी इंटर कालेज वजीरगंज मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
अच्छी शिक्षा तथा संस्कार ही जीवन को नया रूप देती है- डा मानवेन्द्र चौहान ट्रस्टी मनौना धाम
वजीरगंज - कस्वे के चंदौसी वदायूं रोड स्थित आर वी इंटर कालेज वजीरगंज मे वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया , कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनौना धाम ट्रस्टी डा मानवेन्द्र चौहान आईरा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिंह कठेरिया प्रवंधक कुलदीप शर्मा मैनेजर श्रीमती राम मूर्ति देवी तथा प्रधानाचार्य एस पी शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया ,
इसके वाद स्कूल के छात्र छात्राओ ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत सोलो सांग फनी गर्ल्स डांस देश भक्ति गीत तथा सामाजिक सरोकार कार्यक्रमो की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया , आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मनौना धाम ट्रस्टी डा मानवेन्द्र चौहान ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवम संस्कार ही छात्र छात्राओ के जीवन को एक नया रूप देती है हमे समाज को शिक्षित एवमं संस्कृति एवमं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है
कार्यक्रमो से छात्रो मे छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है वरिष्ट अतिथि आईरा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिंह ने कहा कि विधालय का वार्षिक उत्सव विद्यालय की तरक्की तथा प्रगति का प्रतीक होता है स्कूल के डारेक्टर प्रधानाध्यक तथा टीचर्स बच्चो के भविष्य निर्माण मे पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से अपने कर्तब्यो का निर्वाहन कर रहे है वच्चो की प्रतिभा से अंदाजा लगाया जा रहा है
जो आगे चल कर इंजीनियर डॉक्टर आई ए एस पी सी एस के साथ साथ देश निर्माण मे अहिम भूमिका निभायेगे । थानाध्यक्ष वजीरगंज अरविन्द कुमार ने कहा तक शिक्षा के साथ खेलो मे भी बच्चो को भाग लेना चाहिए बच्चो की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है डारेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि विद्यालय मे पढ रहे बच्चो को विश्वस्तरीय एजुकेशन देने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है
प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम स उनकी पढाई कराई जा रही है । प्रधानाचार्य एस पी शर्मा ने सभी अतिथियो का स्वागत सम्मान किया तथा मैजूद सभी लोगो का आभार व्यक्त किया तथा छात्र छात्राओ के उज्जबल भविष्य की शुभकामनाए दी, कार्यक्रम मे प्रतिभाशाली छात्रो को मुख्य अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया ।
वार्षिक उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि मनौना धाम ट्रस्टी डा मानवेन्द्र चौहान आईरा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिंह थानाध्यक्ष वजीरगंज अरिवन्द कुमार मैनेजर राम मूर्तिदेवी डारेक्टर कुलदीप शर्मा प्रधानाध्यक एस पी शर्मा स्टाफ विनोद शर्मा
दीपक शर्मा हिरदेश तिवारी राहूल शाक्य रावेन्द्र राहुल सिंह मयंक सिंह रिकू सिंह अर्चना शर्मा चंचल काजल दिब्यानशी पारूल मुस्कान निशा अदीबा समा दीपाली वविता खुशी कमाल अखर आरती तथा स्कूली बच्चे मैजूद रहे ।