भाजपा नेता से मारपीट के आरोप में पुलिस ने छ : अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
संवाददाता वीरेश ठाकुर/ संभल
संभल/चंदौसी :पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के आदेश के अनुपालन में व अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चन्द्र के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस चन्द्रशेखर यादव, विशाल शर्मा
अनिल कुमार सिंह, हाकिम शर्मा
रिजवान अली द्वारा बुधवार को 06 अभियुक्त अंकित पुत्र महावीर उम्र करीब 21 वर्ष, रामवीर पुत्र बीरबल उम्र करीब 57 वर्ष, महावीर पुत्र बीरबल उम्र करीब 52 वर्ष, कृष्णकान्त पुत्र रामवीर उम्र करीब 24 वर्ष, सूर्यकान्त पुत्र रामवीर उम्र करीम 31 वर्ष, धर्मवीर पुत्र बीरबल उम्र करीब 44 वर्ष निवासी ग्राम बेरनी को मय एक अल्टो कार UP 21 AA 8344 व मोटर साईकिल UP 38 Z 5002 के साथ बेरनी मोड से पहले गिरफ्तार किया।
आपको बताते चले कि मंगलवार दोपहर को ही ग्राम कुढ़ फतेहगढ़ के बाजार में दो लोगों के बीच आपस में मारपीट होने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया आपको बताते चलें कि प्रदीप कुमार पुत्र डा. रमेश सिंह निवासी कुढ़ फतेहगढ़ का निवासी है,
वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठा था |इसका विवाद दो दिन पूर्व ग्राम वेरनी निवासी वीरेश पुत्र महावीर से मामूली बात को लेकर हो गयी। जिसके बाद वीरेश और उसके साथियो द्वारा मंगलवार दोपहर को प्रदीप की दुकान पर वीरेश,
अंकित पुत्रगण महावीर तथा रामवीर, महावीर, धर्मवीर तथा कृष्णकांत. सूर्यकांत व अन्य दो लोग अल्टो कार (UP21 AF 8344) एवं मोटरसाइकिल (UP3825002) एवं द्वारा आये और कार में से हॉकी डंडे निकालकर गाली गलौज व मारपीट करने लगे।