छुट्टा गौवंश से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
गौआश्रय स्थल में गायों को खाने को न मिलने से आक्रोश।एक गाय की मौत
मुजरिया=छुट्टा गौवंश से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए गौशाला पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से गायों की देखरेख व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।
क्षेत्र में रात में खेतों की रखवाली करने वाले किसानों को छुट्टा पशुओं की आवाजाही परेशानी का सबब बन गई है।ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में घुस कर फसल को भरी नुकसान पहुंचा रही हैं गाएं।
इधर मुजरिया जिजाहट ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की परेशानी का कारण बनी छुट्टा गायों को विगत दिनों किसानों ने जिला पंचायत द्वारा मुजरिया पर बनी गौशाला में पहुंचा दिया था,लेकिन गौशाला में पहुंची गायों को खाने को न दिए जाने से व्याकुल ग्रामीणों ने खुद अपने स्तर से गायों को चारा की व्यवस्था कराई।
जिजाहट गांव के ग्रामीणों ने गौशाला की बदहाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।इधर गौशाला में पहले दर्ज गायों के मर जाने ओर गायों का की लेखा जोख न होने पर भी जांच कर कार्यवाही की भी मांग की है।
शिकायत करने वालों में रणवीर सिंह,राजवीर,अशोक, पप्पू,भुवनेश,राकेश कुमार,मनोज,मुकेश,हरवीर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
गौशाला में एक गाय कई दिनों से बीमारी के चलते मरी पड़ी है लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
दो दिन पूर्व जिला पंचायत से पहुंचे अधिकारी कर्मचारियों ने जांच कर व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन दिया था साथ ही पूर्व एम एल सी जितेंद्र यादव ने भी कर्मचारियों को गायों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।