जीएसटी में पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ लें व्यापारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जीएसटी में पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ लें व्यापारी

Friday, January 31, 2025 | January 31, 2025 Last Updated 2025-01-31T13:59:21Z
    Share
जीएसटी में पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ लें व्यापारी

व्यापारी के लिए 10 लाख का दुर्घटना बीमा मुक्त।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली आज दिनांक 31 जनवरी 2025 को राज्य कर अधिकारी अविनाश दीक्षित के द्वारा जीएसटी पंजीकरण जागरूकता अभियान का आयोजन बालाजी रेस्टोरेंट राजेंद्र नगर बरेली में किया गया। आयोजन के दौरान सहायक आयुक्त नित्यानंदमनी तिवारी, राज्य कर्मचारी अविनाश दीक्षित,
 एवं विनीत वशिष्ठ के द्वारा व्यापारियों एवं नागरिकों को अधिक से अधिक जीएसटी में रजिस्ट्रेशन के लाभ, जीएसटी में वर्ष 2017-18 2018-19 एवं 2019-20 में एमनेस्टी स्कीम ब्याज एवं अर्थदंड दंड माफी योजना और जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करने के बाद व्यापारियों को 10 लख रुपए का दुर्घटना बीमा बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा इस संबंध में जानकारी दी गई।

 साथी साथ अविनाश दीक्षित ने बताया सभी लोग अपना जीएसटी में पंजीकरण कराने और समय से टैक्स व रिटर्न दाखिल करने के लिए सभी व्यापारियों को प्रेरित किया। इस दौरान अधिवक्ता आयुष गुप्ता,अमन अवस्थी, उमंग अग्रवाल ,रमेश पांडे ,सौरव अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close