।।फतेहगंज पूर्वी में हुआ खिचड़ी सहभोज का आयोजन।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 14 जनवरी दिन मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व जगह-जगह भंडारे किए गए। जिसमें लोगों को खिचड़ी भोज दिया गया एवं गरीबों को कंबल भी वितरित किए गए।
खिचड़ी भोज करणी सेना के पदाधिकारियों के द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास, अमित गुप्ता के द्वारा नेशनल हाईवे पर, अभिषेक मिश्रा के द्वारा सिंघल मेडिकल के पास, राजकीय ठेकेदार बृजेश गुप्ता के द्वारा अपने ग्राम
अगरोली में गरीबों को कंबल वितरित किए। इस दौरान अगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक,व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, व्यापारी अमित गुप्ता ,
प्रधान रवि मिश्रा बवीता मिश्रा,विनोद मिश्रा, करणी सेना के समस्त पदाधिकारीगण, एवं क्षेत्र के सभी लोगों ने खिचड़ी भोज ग्रहण किया।