बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

Sunday, January 12, 2025 | January 12, 2025 Last Updated 2025-01-12T10:18:22Z
    Share
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दीपक, जिला प्रचारक (आरएसएस), त्रिभुवन कुमार, संभव जैन जिला सहकार्यवाह संभल, 
चंद्र सेन राणा और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद जी की चित्र पर माल्यार्पण और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की।
 कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके ओजस्वी वचनों पर प्रकाश डालते हुए "जिनके ओजस्वी वचनों से, गूंज उठा था विश्व गगन।...
........" पंक्तियों के माध्यम से उनके जीवन के विषय में स्वयंसेवियों को बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभव जैन ने स्वयंसेवियों को बताया कि स्वामी विवेकानंद जी एक ऐसे दार्शनिक, देशभक्त और ज्ञानी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने समस्त जीवन को देश के लिए समर्पित कर दिया।

 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद जी के संघर्षमय जीवन और उनके अनुशासन एवं संयम की सीख पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी के शिकागो संबोधन को आज भी पूरी दुनिया याद करती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के विषय में स्वयंसेवियों को विस्तर से जानकारी दी। 

कार्यक्रम में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा फूलजहां ने उनके प्रसिद्ध वक्तव्य "उठो जागो और तब तक मत रुको, जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए" के माध्यम से विवेकानंद जी के विचारों को साझा किया। इसी क्रम में छात्रा प्रिया राठौर और आंचल ने भी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और उनके शिकागो सम्मेलन पर प्रकाश डाला।

 कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के दीप्ति रानी, नेमपाल सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, रामतीरथ, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close