अहिप ने पूर्व सांसद डॉ. एस टी हसन के खिलाफ़ थाने में दी तहरीर
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने अपने पदाधिकारियों के साथ थाना मिलक पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह को एक शिकायती पत्र देकर मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ एस. टी. हसन के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज़ कर क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि कल 04 जनवरी को मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एस.टी.हसन के द्वारा मुरादाबाद में एक न्यूज़ चैनल को अपना वक्तव्य देते हुए हमारे हिन्दू समाज़ से आने वाली महारानी पद्मावती के जौहर को अफवाह बताया गया है
जो कि अनुचित है इससे हमारे हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज़ आहत है क्योंकि हमारे हिन्दू समाज़ के महापुरुषों का बड़ा अपमान हुआ है। जिसको हिन्दू समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रभारी निरीक्षक को दिए गए पत्र में लिखा है
कि जो व्यक्ति सार्वजानिक रूप से न्यूज़ चैनल पर बैठकर हमारे हिन्दू समाज़ के महापुरुषों पर अशोभनीय टिप्पणी करके सम्पूर्ण हिन्दू समाज़ की भावनाओं को आहत करने का कार्य करता हो उसके खिलाफ़ नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज़ कर क़ानूनी कार्यवाही करें। अन्यथा हिन्दू समाज सड़कों आकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष राकेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष रामपाल गुप्ता, जिला मंत्री मनोहर लाल, जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल पुष्पेन्द्र गंगवार, कृष्ण मुरारी शर्मा, दिनेश मौर्य, विमल सिंघल एवं प्रेम बहादुर गंगवार मौजूद रहे।