बिल्सी तहसील में उपजिलाधिकारी ने कृषक के पंजीकरण कैंप का कराया आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी तहसील में उपजिलाधिकारी ने कृषक के पंजीकरण कैंप का कराया आयोजन

Saturday, January 4, 2025 | January 04, 2025 Last Updated 2025-01-05T07:54:22Z
    Share
बिल्सी तहसील में उपजिलाधिकारी ने कृषक के पंजीकरण कैंप का कराया आयोजन
बदायूं बिल्सी: बिल्सी तहसील में बिल्सी एस.डी.एम रिपुदमन सिंह के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के राजस्व विभाग के सभी अमीनो के द्वारा कृषक पंजीकरण कैंप का आयोजन कराया गया।जिसमें सभी ग्रामीण क्षेत्रों के अमीन उपलब्ध रहे।जिसमें समस्त ग्रामीण क्षेत्र के किसान आकर के अपनी फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन आसानी से अमीनो के द्वारा करा सके। 

और किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े ।फार्मर रजिस्ट्री सरकार के द्वारा किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पंजीकरण योजना है ।जिससे सरकार के द्वारा दी गई योजनाय सीधी किसानों तक पहुंच सके। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जन सेवा केंद्र पर भी वेबसाइट उपलब्ध कराई गई है। 

यदि कोई किसान कैंप का लाभ न उठा सके। तो जन सेवा केंद्र पर जाकर के अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री बनवा सकते हैं। किसान से जुड़ी निम्न प्रकार की योजनाएं सीधे अब किसान तक पहुंच सकेंगी ,जिससे कि वह समय से लाभ उठा सकेंगे। इस कैंप में एस.डी.एम रिपु दमन सिंह, आयेंद्र अमीन , और भी कई अमीन मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close