युवती पीएचडी परीक्षा देने गई अलवर राजस्थान,इस दौरान घर से हुई लाखों की चोरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

युवती पीएचडी परीक्षा देने गई अलवर राजस्थान,इस दौरान घर से हुई लाखों की चोरी

Tuesday, January 21, 2025 | January 21, 2025 Last Updated 2025-01-22T07:01:24Z
    Share
युवती पीएचडी परीक्षा देने गई अलवर राजस्थान,इस दौरान घर से हुई लाखों की चोरी
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
थाना इज्जत नगर क्षेत्र में सेवा धाम कॉलोनी पश्चिम विहार गली नंबर 4 की निवासी पूजा रानी पुत्री स्वर्गीय राम मोहन अपना पीएचडी का पेपर देने 12 जनवरी को अलवर राजस्थान घर पर ताला लगाकर गई थी। 
जब वह 18 जनवरी को पेपर देकर वापस अपने घर लौटी। तो उसने देखा उसके घर के मेंन गेट का ताला टूटा हुआ था जब अंदर जाकर देखा तो घर के सभी ताले टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। 

जब उसने अपने सामान को देखा और अलमारियां चेक की तो उसे ज्ञात हुआ की अलमारी में रखे हुए ₹100000 नगद एवं लाखों रुपए के सोने के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोर चुरा कर ले गए। इस दौरान अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, लेकिन चोरों के चेहरे पर नकाब लगा होने के कारण पहचान में नहीं आ सके हैं।

 इसके उपरांत पूजा ने थाना इज्जत नगर पुलिस को सूचना दी। और अज्ञात चोरों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अभी तक अज्ञात चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की विधिक कार्रवाई प्रचलन में है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close