पूर्वी पुलिस के द्वारा 134 ग्राम स्मैक व 315 बोर तमंचे के साथ अभियुक्त एवं अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम के द्वारा आज दिनांक 20 फरवरी 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश अंसार जुर्म की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के मार्गदर्शन
एवं क्षेत्राधिकारी फरीदपुर महोदय के कुशल नेतृत्व में आज फतेहगंज पूर्वी पुलिस की टीम के द्वारा चेकिंग एवं तलाशी के दौरान बरसाना ढाबा के बराबर में निर्माणाधीन के पास एक अभियुक्त मुसरत पुत्र हसमत निवासी ग्राम देहरा थाना फरीदपुर जनपद बरेली उम्र लगभग 50 वर्ष को 80 ग्राम इसमें एवं एक नाजायज
तमंचा 315 बर 21 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक अभियुक्ता तस्कीन बेगम पत्नी नुसरत निवासी ग्राम बेरा थाना फरीदपुर जनपद बरेली उम्र लगभग 45 वर्ष को 54 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके उपरांत इनको कोतवाली फतेहगंज पूर्वी लाया गया। जहां उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 7/25 धारा 8/21 एमडीएस एक्ट 3 /25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान मसरत पुत्र हसमत निवासी ग्राम बेहरा थाना फरीदपुर जनपद बरेली ने बताया कि उसने एक तमंचा लगभग 1 वर्ष पहले शाहजहांपुर से एक व्यक्ति से अपनी सुरक्षा के लिए खरीदा था उसे व्यक्ति का नाम पता वह नहीं जानता है। पुलिस के द्वारा सख्त पूछताछ में
इसमें के बारे में जानकारी लेने पर उसने बताया कि हमने लगभग 1 महीने पहले चलते बिहार के एक ड्राइवर से इसमें खरीदी थी जिसका नाम हम नहीं जानते केस में हम लोग घूम फिर कर हाईवे पर होटल के पास आने जाने वाले ट्रक ड्राइवर को भेज दिया करते हैं जिसमें हमको अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है मैं अपनी पत्नी को इसलिए साथ रखता हूं क्योंकि यदि महिला साथ में होती है तो कोई शक नहीं कर पता है।
गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ,उप निरीक्षक हेमंत कुमार, उप निरीक्षक रोहित सिंह, उप निरीक्षक महेश राम, कांस्टेबल 3277 सत्यवान सिंह मौजूद रहे।