एक 14 वर्षीय बालक ने मोबाइल फोन न मिलने पर लगाई फांसी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक 14 वर्षीय बालक ने मोबाइल फोन न मिलने पर लगाई फांसी।

Saturday, February 1, 2025 | February 01, 2025 Last Updated 2025-02-01T12:26:56Z
    Share
बहुत ही दुखद: घटना 

एक 14 वर्षीय बालक ने मोबाइल फोन न मिलने पर लगाई फांसी।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना फरीदपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक बहुत ही दुखद घटना घटित हुई। एक 14 वर्षीय बालक अंशुमन ने अपनी मां से मोबाइल फोन दिलाने की मांग की। मां के द्वारा मोबाइल फोन नहीं मिलेगा मना करने के बाद उसने रात करीब 8:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 उसे समय उसकी मां खाना बना रही थी। इसी बीच अंशुमान ने दीवार में लगी लोहे की खूंटी पर अपने मां के दुपट्टे से अपने गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मां जब कमरे में कुछ चीज लेने के लिए गई 

तो उसने यह दृश्य देखा। उसके उपरांत आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके उपरांत पुलिस को सूचना दी गई 

पुलिस ने पहुंचकर मृत् शब को अपने कब्जे में लेने के बाद उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है वहीं परिजनों का रो-रो कर बहुत ही बुरा हाल हो गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close