दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने की 25000 रुपए इनाम की घोषणा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने की 25000 रुपए इनाम की घोषणा

Saturday, February 15, 2025 | February 15, 2025 Last Updated 2025-02-15T09:51:47Z
    Share
दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने की 25000 रुपए इनाम की घोषणा
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य के द्वारा फरार चल रहे सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹25000 इनाम देने की घोषणा की गई है। 

बरेली जिले के ब्लॉक भुता के एक ग्राम की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। महिला के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शेर सिंह और पंकज समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था ,लेकिन तीसरा आरोपी दौलतपुर कैराना निवासी प्रदीप अभी तक हाथ नहीं लग सका।

ब्रिटिश पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹25000 का इनाम घोषित किया है पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी धान की फसल की सिंचाई के लिए आरोपी शेर सिंह से बात की थी कि उसके खेत में सिंचाई होना है। अभियुक्त शेर सिंह ने 31 अगस्त 2022 को महिला को डीजल लेकर खेत पर सिंचाई करने हेतु बुलाया।

 महिला जैसे ही अपने खेत पर पहुंची वहां पर मौजूद शेर सिंह और उसके दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या करदी। पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में नाक और मुंह दबाकर हत्या करने की पोस्ट हुई थी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है की जो कोई भी व्यक्ति प्रदीप निवासी दौलतपुर कैराना को पकड़वाएगा उसको ₹25000 का इनाम दिया जाएगा।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close