कछला पुल के पास एक्सल टूटने से स्थिति
संवाददाता शिव यादव, जरीफनगर
कछला। मथुरा-बरेली हाईवे पर कछला पुल के पास एक्सल टूटने से ट्रक खराब हो गया। इससे हाईवे के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। सुबह से शाम तक जाम के बीच से वाहनों को गुजरना पड़ा
रविवार सुबह पुलिस चौकी के सामने हाईवे से एक ट्रक कासगंज की तरफ जा रहा था। इसी बीच ट्रक के पहिये का एक्सल टूट गया। चालक एक्सल की मरम्मत के लिए मिस्त्री को बुलाकर लेकर आए,
लेकिन शाम पांच बजे तक एक्सल सही नहीं हो सका। इसके चलते रास्ता संकरा होने की वजह से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।