रामपुर। जैसा कि सभी लोग जानते ही हैं कि योगी के शासन में महिलाओं को न्याय में प्रथम स्थान देने के लिए हर संभव सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है । जिससे उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न ना हो वही रामपुर जिला प्रशासन अपनी भूमिका निभा रहा है लेकिन दूसरी तरफ रामपुर
जिले के तहसील मिलक में तैनात उप जिलाधिकारी सुनील कुमार द्वारा महिलाओं व पत्रकारों का उत्पीड़न कर सरकार की छवि धूमिल की जा रही है । मामला बुधवार 12 फरवरी 2025 को समय करीब सुबाह 11:40 बजे का है। जब रामदेई पत्नी स्व0 कृष्ण पाल सिंह
निवासी ग्राम परम का मझरा मोहनपुर तहसील मिलक द्वारा आपनी आराजी भूमि गाटा संख्या 1650 रकबा 1.4850 हेक्टेयर का न्यायालय उप जिलाधिकारी मिलक वाद संख्या 3207 / 2023 मुकदमा निस्तारण कर कुर्रेवन्दी का आदेश पारित हो चुका है ।
उपजिलाधिकारी मिलक को कई वार प्रार्थना पत्र देने वाद भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे । पीड़िता लगभग एक वर्ष से सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रही है लेकिन पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है । पीड़िता विधवा महिला है जो की दूसरों के घरों में काम करके अपना पालन पोषण कर रही है । जब पीड़िता सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते काटते परेशान हो गई
तब पीड़िता ने मीडिया का सहारा लिया । पीड़िता ने अपनी आप बीती बताई तो पैरों तले जमीन खिसक गई और पत्रकार पीड़िता की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय मिलक पहुंचा जहां उप जिलाधिकारी सुनील कुमार द्वारा पीड़िता ब पत्रकार को गुस्से में गलत टिप्पणी करते हुए बेइज्जत करके कार्यालय से बाहर निकाल दिया और
बोले कि कार्यालय से जल्दी निकल जाओ वरना अभी सही कर दूंगा । बड़ी शर्मनाक बात यह है कि एक विधवा महिला एक वर्ष से सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रही है । लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। उपजिलाधिकारी द्वारा महिला की समस्या को अवगत कराने गए पत्रकार को ही भला बुरा व बेइज्जत करके कार्यालय बाहर निकाल दिया।