सहसवान:- आपको बताते चलें आज बदायूं के सहसवान में पीड़ित व्यक्ति ने अपने समाज के लोगों एवं महिलाओं को साथ लेकर एसडीम से सहसवान तहसील में की शिकायत।
पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मारपीट एवं जाति सूचक शब्द कहने के दबंगों पर लगाए आरोप। पीड़ित सचिन पुत्र सोनपाल मोहल्ला अकबराबाद का आरोप है।
प्रार्थी ने भूमि गांटा संख्या 40 निकट डाक बंगला अंदर चुंगी सहसवान ऊपर खरीदी। प्रार्थी जब अपनी जमीन पर गया तो दबंगों द्वारा उसे धमकी देकर मारपीट की गई।
जिससे आक्रोशित पीड़ित अपने समाज के लोगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा। और दबंगों के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पीड़ित ने बताया कि कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जिससे दबंग के हौसले बुलंद हैं।