बगरैन कस्बा में मस्जिदों से लेकर घरों तक रमजान की तैयारी : बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बगरैन कस्बा में मस्जिदों से लेकर घरों तक रमजान की तैयारी : बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

Friday, February 28, 2025 | February 28, 2025 Last Updated 2025-02-28T13:33:04Z
    Share
बगरैन कस्बा में मस्जिदों से लेकर घरों तक रमजान की तैयारी : बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

बगरैन ::28 फरवरी रमजान के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग घरों से मस्जिदों तक तैयारियां कर रहे हैं। लोग घरों में साफ-सफाई व सजावट का काम करा रहे हैं। सहरी और इफ्तारी के लिए जरूरी चीजों की बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। 28 फरवरी (आज)या एक मार्च को चांद दिखने के आसार हैं। रमजान के लिए महिलाओं-पुरुषों के साथ बच्चे भी उत्साहित हैं।

अन्य दिनों की अपेक्षा रमजान में नमाजियों की अधिक भीड़ रहती है। लिहाजा कस्बा व आसपास की सभी मस्जिदों में इसको लेकर तैयारी मुकम्मल की जा रही है। इसके अलावा कस्बा एवं आसपास की गांवों की लगभग सभी मस्जिदों में रंगाई-पुताई का काम किया जाता रहा। वजू के लिए पानी और रोशनी के लिए लाइट की भी व्यवस्था की गई। 

सफ के लिए पुरानी हो चुकी चटाई और चादर के स्थान पर नई चटाई, चादर आदि की व्यवस्था की गई।घरों में भी तरावीह और रोजे को लेकर तैयारियां की गई हैं। तरावीह के लिए काफी लोगों ने अपने घर के पुरुषों के लिए कुर्ते, 

पायजामे और लड़कियों के लिए हिजाब खरीदे हैं। रोजे और इफ्तारी के लिए अधिकांश लोगों ने कचरी, पापड़, खजूर, चना, बेसन, खजला, फेनी, सेवई आदि का इंतजाम कर लिया है। इसको लेकर बाजार में भी रौनक दिखाई दे रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close