खंड शिक्षा अधिकारी विथरी चैनपुर के चालक को रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली आज दिनांक 20 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस महानिदेशक,पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा दिए गए
आदेश के अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल बरेली के निर्देश पर के ट्रेप टीम प्रभारी संजय सिंह, निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली में टीम के अन्य सदस्यों के साथ अभियुक्त वीरपाल पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत निवासी ग्राम ज्योति जागीर थाना क्योलड़िया जनपद बरेली
( चालक खंड शिक्षा अधिकारी बिथरी चैनपुर )जनपद बरेली को दिनांक 20 फरवरी 2025 समय लगभग 3:30 पर B.E.O. अवनीश प्रताप के कहने पर₹5000 की रिश्वत लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बिथरी चैनपुर बरेली के कार्यालय गेट के सामने रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता मोहम्मद इलियास निवासी मोहनपुर थाना कैंट जनपद बरेली प्रधान अध्यापक पीएम श्री विद्यालय सैदपुर कुर्मियान थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली का अप्रैल एवं में 2024 महीने का रुके हुए
वेतन को हस्तांतरित करने के एवज में अवनीश प्रताप सिंह खंड शिक्षा अधिकारी बिथरी चैनपुर जनपद बरेली के द्वारा मोहम्मद इलियास उपरोक्त से ₹5000 रिश्वत की मांग की गई,
B.E.O अवनीश प्रताप सिंह के कहने पर उनके चालक अभियुक्त वीरपाल के द्वारा कार्यालय गेट पर खंड शिक्षा अधिकारी दूसरी चैनपुर बरेली के सामने शिकायतकर्ता से ₹5000 रिश्वत लेते हुए
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के द्वारा अभियुक्त वीरपाल को रंग के हाथों गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वीरपाल एवं B E.O अवनीश प्रताप सिंह उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली जनपद बरेली पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरेली मंडल में कोई भी पीड़ित व्यक्ति जिससे मंजिल में कहीं भी रिश्वत की मांग की गई हो तो वह व्यक्ति पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के मोबाइल नंबर 945440 5475 पर संपर्क कर सकता है।
यशपाल सिंह
पुलिस उपाधीक्षक
भ्रष्टाचार निवारण संगठन
बरेली मंडल बरेली