बाजार में दुकानदारों में मची खलबली
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली कृषि विभाग टीम के द्वारा मीरगंज क्षेत्र में फर्टिलाइजर की दुकानों पर गत दिवस सोमवार को छापा मार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान दुकानों पर ओवर रेट में माल बेचना,
अधूरे दस्तावेज एवं दुकानदारों के द्वारा दुकान बंद कर भागने पर सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए और चार दुकानों से खाद एवं बीज के नमूने लिए गए। इस दौरान बाजार में अपरा तफरी का माहौल बना रहा।
जिला कृषि अधिकारी रितुषा तिवारी ने मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हुरहुरी, ग्राम धनेटा ,ग्राम मिर्जापुर ,ग्राम शाही में आकस्मिक छापे की कार्रवाई की। दुकानों में खाद का स्टाक देखने के साथ-साथ खाद की बोरियां भी चेक की गई और इस दौरान कर दुकानदारों के नमूने भी भरे गए।
कुछ दुकानदारों के द्वारा दुकान बंद कर भागने वाले ग्राम हुरहुरी के गंगवार कृषि सेवा केंद्र ,श्री खाटू श्याम फर्टिलाइजर, ओम पेस्टिसाइड एंड फर्टिलाइजर ,जय शिव बीज भंडार ,बालाजी खाद भंडार, एवं अधूरे दस्तावेज मिलने पर मिर्जापुर गांव के एग्री जंक्शन बन स्टाप,
राजा कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया की जिले में खाद और बीज की ओवरराइटिंग को लेकर टाइम अलर्ट मोड में है। मानक के विपरीत भंडारण, कालाबाजारी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।