जनहित में निशुल्क सूचनार्थ एवं प्रकाशनार्थ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनहित में निशुल्क सूचनार्थ एवं प्रकाशनार्थ

Thursday, February 13, 2025 | February 13, 2025 Last Updated 2025-02-13T11:51:25Z
    Share
जनहित में निशुल्क सूचनार्थ एवं प्रकाशनार्थ
महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के भूगोल विषय की प्रयोगात्मक/मौखिकी परीक्षा दिनांक 16.02.2025 दिन रविवार को प्रात: 09:30 बजे से एवं शिक्षाशास्त्र विषय की प्रयोगात्मक/मौखिकी परीक्षा दिनांक 19.02.2025 दिन बुधवार को प्रात: 09:30 बजे से आयोजित की जायेगी |

 प्रयोगात्मक/मौखिकी परीक्षा में बी.ए. प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर भूगोल और शिक्षाशास्त्र विषय के समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है | भूगोल और शिक्षाशास्त्र विषय के समस्त छात्र-छात्राएं प्रयोगात्मक परीक्षा से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए अपने विभाग अथवा विषयाध्यापक से संपर्क करें |

 समस्त परीक्षार्थी विश्वविद्यालय परीक्षा प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, गत सेमेस्टर की अंकतालिका एवं अन्य प्रयोगात्मक परीक्षा सम्बन्धी प्रपत्रों के साथ उक्त दिनांक को निर्धारित समयानुसार उपस्थित होना सुनिश्चित करें | 

विलंब से आने एवं अनुपस्थिति का समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित परीक्षार्थी का होगा और सम्बन्धित परीक्षार्थी को अनुपस्थित दर्शाकर अंकों का प्रेषण विश्वविद्यालय को कर दिया जाएगा | यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने दी |
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close