आधार कार्ड बनाने के नाम पर हो रहा खेल।सरकारी स्कूल के बच्चों के आधार न बनने से अपार आई डी में पेंच फंसा।जिम्मेदार मौन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आधार कार्ड बनाने के नाम पर हो रहा खेल।सरकारी स्कूल के बच्चों के आधार न बनने से अपार आई डी में पेंच फंसा।जिम्मेदार मौन।

Friday, February 7, 2025 | February 07, 2025 Last Updated 2025-02-08T02:51:36Z
    Share

आधार कार्ड बनाने के नाम पर हो रहा खेल।
सरकारी स्कूल के बच्चों के आधार न बनने से अपार आई डी में पेंच फंसा।जिम्मेदार मौन।
सहसवान=ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर आधार कार्ड बनाए जाने के नाम पर खेल हो रहा है।सरकारी स्कूल के बच्चों के आधार कार्ड न बनाकर प्राइवेट तौर पर कार्ड बनाने,संशोधन करने,

फिंगर अपडेट करने का काम चल रहा है जिसमें हो रही धांधली पर अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश है।कोल्हाई स्थित बी आर सी कैंपस में आधार कार्ड बनाने की दो मशीनें लगी हैं जिन पर दो ऑपरेटर आधार का कम कर रहे हैं।
आधार कार्ड संशोधन,फिंगर अपडेट और मोबाइल नंबर अपडेट करने के नाम पर 200 250 रुपए लिए जा रहे हैं जबकि ज्ञात हुआ है कि सरकारी फीस n के बराबर है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

इधर परिषदीय स्कूलों के बच्चों के आधार कार्ड न बनने और संशोधन न होने से फिलहाल में चल रही अपार आई डी जेनरेट करने की प्रक्रिया पर ग्रहण लगा हुआ है।

    कोल्हाई के बी आर सी कैंपस में ही संविलयन विद्यालय भी है जहां आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ लगी रहती है जिससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।यदि जिम्मेदारों की बात करें तो विभागीय जिम्मेदार अपनी मौन साधे हुए हैं,जिससे जिम्मेदारों के संरक्षण की बू आती है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close